विदेश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 292 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 292 नए मामले सामने आये तथा तीन लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तिरुवनंतपुरम, 20 दिसंबर केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 292 नए मामले सामने आये तथा तीन लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार को सुबह आठ बजे तक देश भर में कोविड-19 के कुल 341 मामले सामने आए, जिसमें से 292 मामले केरल से हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,041 हो गई है।

केरल में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से तीन मरीज की मौत हुई। इसी के साथ बीते तीन साल में कोरोना वायरस के संक्रमण से राज्य में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 72,056 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गत 24 घंटे के दौरान 224 मरीज संक्रमण मुक्त हुए या राज्य से बाहर गए, जिन्हें मिलाकर अबतक कुल 68,37,203 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार को कहा कि केरल में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बावजूद चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि राज्य वायरस से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार है।

मंत्री ने यह भी कहा था कि कोविड संक्रमितों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान करने और अस्पतालों में पृथक वार्ड, कमरे, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट