देश की खबरें | लद्दाख में कोविड-19 के 29 नये मामले, किसी मरीज की मौत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 29 नये मामले सामने आने के साथ ही यहां कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,205 हो गयी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लेह, 16 नवंबर लद्दाख में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 29 नये मामले सामने आने के साथ ही यहां कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,205 हो गयी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लद्दाख में अब तक कोविड-19 से 211 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें लेह में 153 और करगिल के 58 मरीज शामिल हैं। केन्द्र शासित प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

अधिकारियों के अनुसार संक्रमण के सभी नये मामने लेह में सामने आए।

अधिकारियों के मुताबिक इसी अवधि में लद्दाख में दो और मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 20,794 हो गयी।

अधिकारियों के मुताबिक लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 200 हो गयी है, जिनमें से 196 मरीज लेह में और चार मरीज कारगिल में हैं।

लद्दाख में बीते 24 घंटे के दौरान 316 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट