देश की खबरें | बिहार में 29 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने बृहस्पतिवार को 29 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिनमें राज्य की राजधानी पटना में तैनात चार अधिकारी शामिल हैं।

पटना, 12 सितंबर बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने बृहस्पतिवार को 29 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिनमें राज्य की राजधानी पटना में तैनात चार अधिकारी शामिल हैं।

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है, "पटना ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रौशन कुमार को रोहतास जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि पटना सिटी एसपी (पूर्वी) भरत सोनी को नालंदा का नया एसपी बनाया गया है।"

इसके अलावा, पटना सिटी एसपी (मध्य) चंद्र प्रकाश को एसपी (जमुई) और पटना सिटी एसपी (पश्चिमी) अभिनव धीमान को नवादा जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

विभाग ने अभी तक पटना शहर में इन चारों एसपी के स्थान पर किसी अन्य पुलिस अधिकारी की तैनाती की तत्काल घोषणा नहीं की है।

अधिसूचना में कहा गया है, "शैलेश कुमार सिन्हा को शिवहर का नया एसपी नियुक्त किया गया है और कार्तिकेय के शर्मा को पूर्णिया का नया एसपी बनाया गया है तथा अशोक मिश्रा को समस्तीपुर का नया एसपी नियुक्त किया गया है।"

अधिसूचना के अनुसार स्वर्ण प्रभात को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) का नया एसपी नियुक्त किया गया है, शौर्य सुमन को पश्चिमी चंपारण का नया एसपी बनाया गया है, जबकि अंबरीश राहुल को औरंगाबाद का एसपी बनाया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक वैभव शर्मा को कटिहार का नया एसपी बनाया गया है और अवधेश दीक्षित को गोपालगंज जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू