देश की खबरें | गोवा में कोविड-19 के 2,804 नए मामले आए, 50 मौतें हुईं; 2,367 लोग ठीक हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में सोमवार को कोरोना वायरस के 2,804 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,21,650 हो गई, जबकि संक्रमण से 50 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पणजी, 10 मई गोवा में सोमवार को कोरोना वायरस के 2,804 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,21,650 हो गई, जबकि संक्रमण से 50 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 50 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 1,729 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि दिन में 2,367 मरीज बीमारी से ठीक हो गए, जिससे अब तक राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 87,659 हो गई।

गोवा में अब 32,262 रोगियों का उपचार चल रहा है।

इस बीच, तेलंगाना में कोविड-19 के 4,826 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले पांच लाख से अधिक हो गए जबकि बीमारी से 35 और लोगों की मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,771 हो गई।

बुलेटिन में कहा गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 723 मामले आए, उसके बाद रंगारेड्डी में 324 और मेडचल मल्कजगिरी में 305 मामले आए।

राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 62,797 है।

राज्य में संक्रमण के कुल मामले 5,02,187 हो गए, जबकि 7,754 और मरीजों के ठीक होने के साथ ही राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 4,36,619 हो गई।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में सोमवार को 3,614 और लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,20,546 हो गए, जबकि 56 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 2,782 हो

अधिकारियों ने बतायाकि जम्मू-कश्मीर में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 49,951 तक पहुंच गई, जबकि 1,67,813 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\