देश की खबरें | 28 नवंबर : ब्रिटेन की ‘लौह महिला’ मार्ग्रेट थैचर का इस्तीफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास में 28 नवंबर की तारीख दो बड़ी घटनाओं की साक्षी है। वर्ष 1990 में इसी दिन ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर ने सत्ता छोड़ दी थी और वह भी 28 नवंबर का ही दिन था जब नार्वे ने दूसरी बार यूरोपीय संघ की सदस्यता ठुकराने का फैसला किया था। इससे पहले 1972 में भी नार्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता के खिलाफ मत दिया था।

नयी दिल्ली, 27 नवंबर इतिहास में 28 नवंबर की तारीख दो बड़ी घटनाओं की साक्षी है। वर्ष 1990 में इसी दिन ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर ने सत्ता छोड़ दी थी और वह भी 28 नवंबर का ही दिन था जब नार्वे ने दूसरी बार यूरोपीय संघ की सदस्यता ठुकराने का फैसला किया था। इससे पहले 1972 में भी नार्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता के खिलाफ मत दिया था।

ब्रिटेन में ‘लौह महिला’ के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद डाउनिंग स्ट्रीट का अपना सरकारी आवास खाली कर दिया था। उन्होंने 11 वर्ष तक ब्रिटेन की प्रधानमंत्री का पद संभाला और 1827 के बाद वह देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली प्रधानमंत्री रहीं।

देश-दुनिया के इतिहास में 28 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1872 : विलहेल्म रीस विश्व के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखी कोटोपाक्सी के शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले पर्वतारोही बने।

1893 : न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।

1912 : इस्माइल कादरी के नेतृत्व में तुर्की से अल्बानिया की आजादी का ऐलान किया गया।

1919 : लेडी एस्टर ‘ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स’ के लिए चुनी गईं। वह इस सदन में पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।

1967: ब्रिटेन में ‘फुट एंड माउथ’ बीमारी को फैलने से रोकने के लिए तमाम तरह की घुड़दौड़ पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई।

1990 : ब्रिटेन की ‘लौह महिला’ मार्ग्रेट थैचर ने औपचारिक रूप से महारानी को अपना इस्तीफा सौंप दिया और डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ा।

1994 : नार्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता दूसरी बार ठुकराई।

1997 : भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2000 : नीदरलैंड की संसद ने एक प्रस्ताव पारित कर विशेष परिस्थितियों में इच्छा मृत्यु की अनुमति दी।

2020 : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 41,322 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 93.51 लाख से अधिक पहुंची।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा