देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 से 28 और मरीजों की मौत, 1106 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण से गत 24 घंटे के दौरान 28 और मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार तक राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,296 तक पहुंच गई।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

पटना, 03 जून बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण से गत 24 घंटे के दौरान 28 और मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार तक राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,296 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग ने मिली जानकारी के मुताबिक 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से 1,106 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि होने से राज्य में अबतक इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 7,10,199 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ये आंकड़े बुधवार अपराह्न चार बजे से बृहस्पतिवार अपराह्न चार बजे तक के हैं।

विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को सामने आए 1,106 नए मामलों में राजधानी पटना के 164 मरीज शामिल हैं।

विभाग के मुताबिक पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अबतक बिहार में 7,10,199 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 6,93,472 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें से 2238 मरीज गत 24 घंटे के दौरान संक्रमण मुक्त हुए।

बिहार में गत 24 घंटों के दौरान कुल 1,08,652 नमूनों की जांच की गई। अबतक प्रदेश में 3,02,36,914 नमूनों की जांच हो चुकी है।

विभाग ने बताया कि बिहार में इस समय 11,430 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 97.64 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

बिहार में बृहस्पतिवार को कुल 1,12,690 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। राज्य में अबतक 1,06,65,769 लोगों का आंशिक या पूर्ण टीकाकरण हो चुका हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल