देश की खबरें | विषाक्त भोजन से 28 बालिकाएं बीमार,अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बदायूं के दातागंज स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित एक आवासीय बालिका विद्यालय में विषाक्त भोजन खाने से 28 छात्राएं बीमार हो गयीं हैं।

बदायूं (उत्तर प्रदेश), तीन अप्रैल बदायूं के दातागंज स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित एक आवासीय बालिका विद्यालय में विषाक्त भोजन खाने से 28 छात्राएं बीमार हो गयीं हैं।

बदायूं के मुख्य विकास अधिकारी ऋषि राज ने रविवार को बताया कि दातागंज तहसील क्षेत्र के समरेर ब्लॉक में स्थित सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय में 300 से अधिक बालिकाएं अध्ययनरत हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम रोजाना की तरह भोजन बनने के बाद तीन लोगों की कमेटी ने भोजन चखा था, उसके 10 मिनट बाद ही उनको सिर में दर्द महसूस हुआ, मगर इस बीच लगभग 28 बालिकाएं भोजन कर चुकी थीं।

उन्होंने बताया कि भोजन के बाद उन सभी को सिर में भारीपन और चक्कर आने की शिकायत पर तत्काल पास के उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि शनिवार को अधिकांश बच्चियों का नवरात्र का व्रत था इसलिए भोजन करने वाली बच्चियों की संख्या कम थी। बहरहाल, सभी बालिकाएं सुरक्षित हैं और उनमें डायरिया जैसे कोई लक्षण नहीं है। बीमार बालिकाओं की आयु 10 से 14 वर्ष के बीच है। उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।

राज ने बताया कि उनके निर्देश के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बने हुए भोजन एवं मसाले और अन्य सामान का नमूना लिया जा रहा है और उसकी जांच के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट