देश की खबरें | महाराष्ट्र में 278 और पुलिसकर्मी संक्रमित, पुलिस बल में संक्रमण के कुल 5713 मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में 278 पुलिसकर्मियों में कोविड-19 की पुष्टि होने से पुलिस बल में संक्रमित कर्मियों की संख्या 5,713 हो गयी है।

मुंबई, आठ जुलाई महाराष्ट्र में 278 पुलिसकर्मियों में कोविड-19 की पुष्टि होने से पुलिस बल में संक्रमित कर्मियों की संख्या 5,713 हो गयी है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 71 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1,196 नए मरीज पाए, 18 की मौत: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि मुंबई में सबसे ज्यादा 43 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। मृतकों में दो अधिकारी भी शामिल हैं ।

संक्रमण से अब तक 4531 पुलिसकर्मी ठीक हो चुके हैं ।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच आई राहतभरी खबर, पिछले 24 घंटे में 16883 मरीज हुए ठीक, रिकवरी रेट 61.53% हुआ.

अधिकारी ने बताया, ‘‘राज्य में 278 और पुलिसकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि होने से पुलिस बल में संक्रमितों की संख्या 5713 हो गयी है।’’

वर्तमान में 1113 पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है।

हालांकि, किस अवधि में पुलिस बल के ये कर्मी संक्रमित हुए इस बारे में पुष्टि नहीं पायी ।

इससे पहले दिन में एक ट्वीट में राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, ‘‘कोविड-19 से 5713 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं । इनमें से 4531 ठीक हो गए हैं और 71 की मौत हो गयी ।’’

बहरहाल, अधिकारी ने बताया कि 25 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद से निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कुल 1,55,984 मामले दर्ज किए गए ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आदेशों के उल्लंघन करने पर 88,783 वाहनों को जब्त किया और 11.54 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\