विदेश की खबरें | पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 2,752 नए मामले, कुल मामलों की संख्या 2,46,351 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,752 नए मामले सामने के बाद देश में वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 2,46,351 हो गई है।

इस्लामाबाद, 11 जुलाई पाकिस्तान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,752 नए मामले सामने के बाद देश में वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 2,46,351 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के चलते 65 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 5,123 हो गई है।

यह भी पढ़े | भारतीय अमेरिकी शख्स लगातार पांचवी बार GOP सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि निर्वाचित.

मंत्रालय ने स्वस्थ होने वाले लोगों की दर में भी सुधार होने की जानकारी दी जहां देशभर के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से 1,53,134 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

संक्रमण के सबसे अधिक 1,02,368 मामले सिंध से सामने आए हैं। इसके बाद पंजाब में 85,991, खैबर-पख्तूनख्वा में 29,775, इस्लामाबाद में 13,927, बलोचिस्तान में 11,128, गिलगित-बाल्तिस्तान में 1,630 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 1,532 मामले हैं।

यह भी पढ़े | TikTok को मोबाइल फोन से हटाने के निर्देश वाला ईमेल कर्मचारियों को गलती से गया: अमेजन.

देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी कुल 15,38,427 जांच हुई हैं जिनमें पिछले 24 घंटों में हुईं 23,569 जांच भी शामिल हैं।

इस बीच, स्वास्थ्य संकट के मद्देनजर, नेशनल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (एनओसीसी) ने आगामी ईद-उल-जुहा के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार किए हैं जब कुर्बानी के लिए जानवरों को बेचने के वास्ते देशभर में मवेशी बाजार लगेंगे।

एनओसीसी ने इस माह के अंत में ईद-उल-जुहा के दौरान निर्दिष्ट समयावधि के लिए शहरों के बाहरी इलाकों में मवेशी बाजार लगाने, जानवरों को बेचने वालों की अनिवार्य जांच करने और उलेमाओं (मुस्लिम विद्वानों) को मानक संचालन प्रक्रिया के क्रियान्वयन में शामिल करने का सुझाव दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड