मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 270 नए मामले, आंकड़ा 5,735 तक पहुंचा

यह जानकारी मध्य प्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।

जमात

भोपाल, 20 मई मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 270 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 5,735 तक पहुंच गया। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 267 तक पहुंच गया है।

यह जानकारी मध्य प्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर एवं उज्जैन में दो—दो और भोपाल, खंडवा, मंदसौर, सागर एवं रीवा में एक—एक मरीज की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 105 मौत अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 50, भोपाल में 40, बुरहानपुर में 11, खंडवा में 10, जबलपुर में नौ, खरगोन एवं देवास में आठ—आठ, मंदसौर में छह, होशंगाबाद एवं रायसेन में तीन—तीन, धार एवं सागर में दो—दो और नीमच, ग्वालियर, रीवा, छिंदवाड़ा, सीहोर, आगर मालवा, सतना, शाजापुर, देवास एवं अशोक नगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 78 नए मामले आए हैं, जबकि भोपाल में 42, उज्जैन में 58, मंदसौर में 19, भिण्ड में 13, रीवा में 11, सागर में 21, ग्वालियर में पांच एवं दमोह में चार नए मरीज मिले हैं। इसी के साथ इंदौर में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,715 हो गई है, जबकि भोपाल में 1,088, उज्जैन में 420, जबलपुर में 186, खरगोन में 114, धार में 107, ग्वालियर 77, रायसेन में 67, खंडवा में 186, बुरहानपुर में 194, मंदसौर में 60, देवास में 63, होशंगाबाद में 37, नीमच में 50, ग्वालियर में 72, बड़वानी में 34, मुरैना में 44, होशंगाबाद 37, भिण्ड में 38, सागर 44, रतलाम में 28, रीवा में 25, झाबुआ में 11, बैतूल में नौ और दमोह में पांच हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पहली बार आज दो कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद प्रदेश के कुल 52 में से 48 जिलों में कोरोना वायरस के मामले पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में संपूर्ण राज्य में कुल सक्रिय निषिद्ध क्षेत्र 701 हैं।

अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में 2,735 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रदेश में अब तक कुल 2,733 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 1,20,737 लोगों की कोविड—19 की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच