देश की खबरें | अगस्त में इस साल 27 प्रतिशत अधिक बारिश हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में इस साल अगस्त में सामान्य से 27 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। पिछले 120 साल में चौथी बार सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 अगस्त देश में इस साल अगस्त में सामान्य से 27 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। पिछले 120 साल में चौथी बार सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि देश में एक जून से 31 अगस्त के बीच सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | UPSC (CSE) Prelims Admit Card 2020: यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, upsc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड.

विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केन्द्र के वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने कहा, ‘‘ अगस्त में सामान्य से 27 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।’’

जेनामणि ने कहा, ‘‘ अगस्त 2020 में दर्ज बारिश, पिछले 44 साल में सर्वाधिक है। वहीं, पिछले 120 साल में चौथी बार सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है।’’

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks on Modi Govt: राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा- अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई, तब से सरकार ने एक के बाद एक गलत नीतियों की लाइन लगा दी.

अगस्त 1926 में सामान्य से 33 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई थी, जो अभी तक की सर्वाधिक है। इसके बाद अगस्त 1976 में सामान्य से 28.4 प्रतिशत अधिक, अगस्त 1973 में 27.8 प्रतिशत अधिक और इस साल सामान्य से 27 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।

‘स्काईमेट वेदर’ के उपाध्यक्ष महेश पलवत ने कहा कि अगस्त में बंगाल की खाड़ी में पांच निम्न दबाव क्षेत्र बनने के कारण इस महीने इतनी अधिक बारिश हुई है।

पिछले महीने कई स्थानों पर लगातार बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति भी उत्पन्न हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार जून में इस साल सामान्य से 17 प्रतिशत अधिक और जुलाई में 10 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी