देश की खबरें | 27 अप्रैल : मुगल सल्तनत से जुड़ी बड़ी घटनाओं का गवाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश दुनिया के इतिहास में 27 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

देश दुनिया के इतिहास में 27 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1526 : बाबर दिल्ली का सुलतान बना।

1606 : शहजादा खुसरो को बादशाह जहांगीर ने गिरफ्तार किया। खुसरो ने 6 अप्रैल को बगावत का ऐलान किया था।

1662 : नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।

1748 : मुगल बादशाह मोहम्मद शाह का निधन।

1848 : कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिए पहली मंजूरी दी।

1912 : सशक्त हावभाव, चेहरे पर बच्चों जैसी मुस्कुराहट, जिंदगी से भरपूर, रंगमंच और फिल्मों की महान अदाकारा जोहरा सहगल का जन्म।

1945 : दूसरे विश्व युद्ध में नाजी नेता हिटलर की सेनाओं के खिलाफ अमेरिका, ब्रिटेन और सोवियत संघ की सेनाओं ने मिलकर मोर्चा बांधा। जर्मनी में एल्बे नदी के किनारे अमेरिका और सोवियत संघ की सेनाओं के बीच पहली मुलाक़ात।

1960 : नयी दिल्ली में नेशनल डिफेंस कालेज की शुरूआत।

1961: सियरा लिओन की आजादी का दिन। यह पश्चिम अफ्रीकी देश तकरीबन डेढ़ सौ साल तक ब्रिटेन के अधीन रहा। आधी रात को हरी, सफ़ेद और नीली पट्टियों वाला देश का ध्वज फहराया गया।

1967 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1972 : अंतरिक्ष यान 'अपोलो 16' पृथ्वी पर वापस लौटा।

1989 : बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत।

1993 : अफगानिस्तानी विमान 'एएनएस 32' दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत।

2020 : देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 886 हुई, संक्रमितों का आंकड़ा 28,380 पर पहुंचा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट