देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड के 263 नए मामले, दो की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 263 नए मरीज़ मिले तथा दो संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई।

मुंबई, 13 मई महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 263 नए मरीज़ मिले तथा दो संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई।

राज्य में कुल मामले बढ़कर 78,80,337 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 1,47,853 पहुंच गई है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 231 मामले मिले थे और एक संक्रमित की मौत हुई थी। मुंबई में शुक्रवार को 155 नए मामले मिले और एक मरीज की जान गई। दूसरे मरीज की मौत ठाणे जिले में हुई है।

महाराष्ट्र में कोविड की मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत है।

राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1455 है।

महाराष्ट्र के नंदुरबार, लातूर, हिंगोली, उस्मानाबाद, अकोला, बुलढाणा, यवतमाल, भंडारा, गोंदिया और गडचिरोली जिलों में कोई भी व्यक्ति कोविड के संक्रमण का इलाज नहीं करा रहा है।

राज्य में कल शाम से 240 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है। इसके बाद अबतक 77,31,029 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट