देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2628 नए मामले, 40 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 2,628 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 20,38,630 हो गए। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, पांच फरवरी महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 2,628 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 20,38,630 हो गए। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में वायरस से 40 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 51,255 हो गई।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 3,513 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही राज्य में अब तक 19,52,187 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में अभी 33,936 मरीज उपचारधीन हैं।

राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर 95.76 फीसदी जबकि मृत्यु दर 2.51 फीसदी है।

इस बीच, मुंबई शहर में शुक्रवार को संक्रमण के 415 नए मामले सामने आए जबकि चार मरीजों की मौत हुई। इसके साथ ही मुंबई में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,11,019 तक पहुंच गई जबकि मृतक संख्या 11,384 हो गई।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 54,072 नमूनों की जांच के साथ ही अब तक 1,48,75,633 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\