देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,620 नए मामले, तमिलनाडु में 1,359 नए मरीजों की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,620 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 65,73,092 तक पहुंच गई। वहीं, तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,359 नए मामले सामने आए।

मुंबई/चेन्नई, आठ अक्टूबर महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,620 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 65,73,092 तक पहुंच गई। वहीं, तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,359 नए मामले सामने आए।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 59 मरीजों के दम तोड़ने के बाद अब तक राज्य में इस घातक वायरस के कारण 1,39,470 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके मुताबिक, महाराष्ट्र में फिलहाल 33,011 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि पिछले 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुए 2,943 लोगों के साथ ही राज्य में अब तक 63,97,018 मरीज ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक 5,99,14,679 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ ललजावमी ने कहा कि 6.85 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है जिनमें से 4.64 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

वहीं, मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 529 नए मामले सामने आए जबकि कोविड-19 के आठ मरीजों की मौत हो गई।

इस बीच, तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,359 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 26,75,592 तक पहुंच गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 20 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 35,754 हो गई।

विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु में फिलहाल 16,379 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि पिछले 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुए 1,473 लोगों के साथ ही राज्य में अब तक 26,23,459 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी