विदेश की खबरें | चीन की एक कोयला कंपनी की इमारत में आग लगने से 26 लोगों की मौत, 38 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान कंपनी की इमारत में बृहस्पतिवार को आग लगने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग घायल हो गए। चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 16 नवंबर उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान कंपनी की इमारत में बृहस्पतिवार को आग लगने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग घायल हो गए। चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

ल्युलियांग सिटी के सूचना कार्यालय के मुताबिक, लिशी जिले में स्थित पांच मंजिला इस इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थानीय समायानुसार सुबह करीब छह बजकर 50 मिनट पर आग लग गयी और बचाव अभियान एक बजकर 45 मिनट पर समाप्त हुआ।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पहले एक खबर में बताया था कि 60 लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने घायलों को बचाने के लिए सभी प्रयास करने का आदेश दिया है। शी फिलहाल अमेरिकी दौरे पर हैं।

देश की आधिकारिक मीडिया की खबर के मुताबिक, शी ने अधिकारियों से लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक स्थिरता के लिए प्रमुख उद्योगों का निरीक्षण करने एवं जोखिमों को दूर करने के लिए कहा है।

यह इमारत एक निजी कोयला खदान कंपनी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी