देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के ऊना में टेंपो पलटने से 26 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक टेंपो के पलट जाने से उसमें सवार एक बच्चे सहित 26 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ऊना (हिमाचल प्रदेश), 17 मई हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक टेंपो के पलट जाने से उसमें सवार एक बच्चे सहित 26 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चालक टेंपो को एक अन्य वाहन से टकराने से बचाने का प्रयास कर रहा था तभी यह हादसा हो गया।

पुलिस ने बताया कि घायलों में से ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी मजदूर हैं जो शुक्रवार सुबह धुसाड़ा से टेंपो में सवार होकर पनोह के खेतों में काम करने गए थे।

उसने बताया कि जब वे वापस लौट रहे थे, तब एक अन्य वाहन से टकराने से बचने की कोशिश में टेंपो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण टेंपो पलट गया और 26 लोग घायल हो गए।

मजदूरों का शोर सुनकर स्थानीय लोग उनकी मदद के लिए दौड़े। बाद में मजदूरों को एंबुलेंस से एक अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए पीजीआई (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान), चंडीगढ़ भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\