देश की खबरें | यवतमाल में कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन के दौरान 26लोग हिरासत में लिए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम)के कम से कम 26 कार्यकर्ताओं को शनिवार को उस वक्त हिरासत में ले लिया गया जब वे पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल शहर में आजाद मैदान पर पहुंचे थे। इन लोगों ने प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी।

यवतमाल,20फरवरी केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम)के कम से कम 26 कार्यकर्ताओं को शनिवार को उस वक्त हिरासत में ले लिया गया जब वे पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल शहर में आजाद मैदान पर पहुंचे थे। इन लोगों ने प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को यहां ‘महा पंचायत ’करनी थी लेकिन उन्होंने बाद में अपनी यात्रा रद्द कर दी।

यवतमाल जिला प्रशासन कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू प्रतिबंधों के कारण आजाद मैदान में रैली की अनुमति देने से पहले भी दो बार इनकार कर चुका है।

यह रैली नागपुर के बुटीबोरी से शुरू हुई और वर्धा के लिए रवाना हुई, जहां संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि तेजबीर सिंह और गुरु अमनजीत सिंह ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।

टिकैत के स्वागत के लिए कम से कम 39 सामाजिक संगठनों ने बजाज चौराहे पर एक जन सभा आयोजित की थी। इसी स्थान पर पिछले 67 दिनों से तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग पर दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में आंदोलन चल रहा है।

वर्धा जिला शेतकरी-कामगार आंदोलन समन्यवय समिति के बैनर तले यहां 100 से अधिक लोग एकत्र हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने यवतमाल में आजाद मैदान पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी को भी मैदान में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी, एसकेएम के 26 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था और इस संबंध में मामला दर्ज किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\