देश की खबरें | छल-कपट से धर्मांतरण कराने के आरोप में 26 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फतेहपुर जिले में कथित रूप से छल कपट के जरिए धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को 26 लोगों को गिरफ्तार कर लिया इस मामले के 29 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 15 अप्रैल फतेहपुर जिले में कथित रूप से छल कपट के जरिए धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को 26 लोगों को गिरफ्तार कर लिया इस मामले के 29 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फतेहपुर शहर कोतवाली पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के सहमंत्री हिमांशु दीक्षित की तहरीर पर शुक्रवार को 10 महिलाओं समेत 55 आरोपियों के खिलाफ छल-कपट के जरिए धर्मांतरण कराने का मामला दर्ज किया था।

नगर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) दिनेशचंद्र मिश्रा ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बताया कि जिले में भोले-भाले हिंदुओं को छल-कपट के जरिए धर्मांतरण कराने का मामला सामने आने आया है।

उन्होंने बताया कि शिकायत में दावा किया गया है कि पिछले 40 दिनों में हरिहगंज के 'इवेजलिकल चर्च ऑफ इंडिया' में लगभग 90 हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया गया है और इस दौरान हिंदुओं को बुलाकर उन्हें ईसाई धर्म की विशेषताओं के बारे में बताया जा रहा है।

सीओ ने बताया कि यह भी आरोप है कि लोगों पर छल-कपट के साथ ही लालच देकर ईसाई धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाया जा रहा था। धर्मांतरण कराने वाले इस गिरोह का सरगना एक दंपति है, जो देहरादून के रहने वाला है।

मिश्रा ने बताया कि धर्मांतरण करवाने में लगे लोग जिले के मिशन हॉस्पिटल में रह कर गैरकानूनी कार्य में संलिप्त थे।

सीओ ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के जिला स्तरीय सहमंत्री हिमांशु दीक्षित की तहरीर पर 10 महिलाओं सहित 55 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, इनमें आज 26 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और बाकी 29 आरोपियों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड