देश की खबरें | 26 जुलाई : महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में बारिश का कहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जून का महीना खत्म होते-होते देश के तमाम हिस्सों में वर्षा होने लगती है लेकिन 2005 में 26 जुलाई के दिन महाराष्ट्र में बारिश आफत बनकर आई।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई जून का महीना खत्म होते-होते देश के तमाम हिस्सों में वर्षा होने लगती है लेकिन 2005 में 26 जुलाई के दिन महाराष्ट्र में बारिश आफत बनकर आई।

देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्से बारिश के इस सितम का शिकार हुए। लोग कई दिनों तक अपने घरों, कार्यालयों, कारखानों और रेलवे स्टेशनों पर फंसे रहे। स्कूल कॉलेज बंद करने पड़े और राज्य को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार उस दिन महाराष्ट्र में कुल 944 मिमी. (37.17 इंच) बारिश हुई। वर्षा जनित घटनाओं में एक हजार से ज्यादा लोगों की जान गई और इस तेज रफ्तार महानगर को दोबारा अपनी चाल पर वापस लौटने में कई सप्ताह लगे।

देश-दुनिया के इतिहास में 26 जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1844: भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म।

1876 : कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।

1945 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

1951 : नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।

1953 : कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फ़िदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरूआत।

1956 : मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्जा किया।

1965 : मालदीव ब्रिटेन के कब्जे से स्वतंत्र हुआ।

1974 : फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।

1997 : श्रीलंका ने क्रिकेट एशिया कप जीता।

2005 : मुंबई में जबरदस्त बरसात से जनजीवन ठप, एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत।

2005 : नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।

2007 : पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।

2008 : यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।

2008 : गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके, 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा घायल।

2012 : सीरिया में हिंसक घटनाओं में एक दिन में लगभग 200 लोगों की मौत।

2013 : पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट, 57 मरे।

2024: श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख फोंसेका ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड