देश की खबरें | देशभर में 26 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाये गये : स्वास्थ्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र की स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना’ (एबी पीएम-जेएवाई) के तहत देशभर में 26 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर केंद्र की स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना’ (एबी पीएम-जेएवाई) के तहत देशभर में 26 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि चार करोड़ कार्ड के साथ उत्तर प्रदेश इस सूची में शीर्ष पर है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ क्रमश: 3.69 करोड़ और 2.04 करोड़ कार्ड के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

मंत्रालय ने बताया कि 49 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड धारक महिलाएं हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) द्वारा लागू इस योजना में 12 करोड़ लाभार्थी परिवारों को द्वितीय और तृतीय स्तर के अस्पतालों में भर्ती होने के लिए हर साल पांच लाख रुपये प्रति परिवार का स्वास्थ्य कवरेज प्रदान किया जाता है।

मंत्रालय ने कहा कि ‘एबी पीएम-जेएवाई’ के तहत आयुष्मान कार्ड बनाना ‘सबसे बुनियादी गतिविधि’ है और यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं कि योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड हो।

बयान के अनुसार एनएचए ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ‘आयुष्मान ऐप’ जारी किया है और इसे अब तक 26 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\