देश की खबरें | भारत में कोविड-19 रोधी टीके की 26.53 करोड़ खुराक दी जा चुकी है: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की कुल 26.53 करोड़ से अधिक खुराक लगायी जा चुकी है जिसमें से 18-44 आयु वर्ग के लोगों को दी गई 4.81 करोड़ से अधिक खुराक शामिल हैं।

नयी दिल्ली, 16 जून स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की कुल 26.53 करोड़ से अधिक खुराक लगायी जा चुकी है जिसमें से 18-44 आयु वर्ग के लोगों को दी गई 4.81 करोड़ से अधिक खुराक शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को 18-44 आयु वर्ग के 20,67,085 लाभार्थियों को पहली खुराक जबकि 67,447 को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

देशभर में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से उक्त आयु वर्ग के कुल मिलाकर 4,72,06,953 लोगों को पहली खुराक और 9,68,098 को दूसरी खुराक दी गई है।

बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में से प्रत्येक ने 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी है।

बुधवार रात 8 बजे तैयार की गई अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, देश में दी गई कोविड-19 टीके की खुराक की कुल संख्या 26,53,17,472 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 152वें दिन (16 जून) को टीके की कुल 32,62,233 खुराक दी गईं। इसमें से 29,05,658 लाभार्थियों को पहली खुराक और 3,56,575 को दूसरी खुराक दी गई। दिन की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\