देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 25,681 नये मामले सामने आये, 70 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 25,681 नये मामले दर्ज किये गये। पिछले साल इस महामारी के शुरू होने के बाद एक दिन में सामने आये मामलों की यह दूसरी सबसे अधिक संख्या है।

मुंबई, 19 मार्च महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 25,681 नये मामले दर्ज किये गये। पिछले साल इस महामारी के शुरू होने के बाद एक दिन में सामने आये मामलों की यह दूसरी सबसे अधिक संख्या है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 24,22,021 पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि महामारी से 70 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 53,208 हो गई है।

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को 25,833 मामले सामने आये थे और प्रतिदिन सामने आये मामलों का एक नया रिकॉर्ड बना था।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से 14,400 लोगों को छुट्टी दी गई। अब तक राज्य में 21,89,965 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में अभी 1,77,560 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मुंबई में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 3,062 नये मामले सामने आये जिससे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,55,897 पर पहुंच गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार की शाम से मुंबई में 10 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,565 पर पहुंच गई।

इस बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने लोगों को जल्द से जल्द कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए लोगों से कहा। उन्होंने लोगों से इसके दुष्प्रभावों को लेकर अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि यह टीका सुरक्षित है और इसे लगवाना आवश्यक है।

बृहस्पतिवार को जारी आंकड़े के अनुसार गत 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से महाराष्ट्र में अब तक 36,39,989 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू