देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 254 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 254 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 2,54,896 हो गए।
ठाणे, पांच फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 254 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 2,54,896 हो गए।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि ये मामले बृहस्पतिवार को सामने आए।
उन्होंने कहा कि जिले में कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,168 पर पहुंच गई।
अधिकारी ने बताया कि अब तक 2,45,504 मरीज ठीक हो चुके हैं और ठीक होने की दर 96.32 प्रतिशत है। इस समय जिले में 3,224 मरीज उपचाराधीन हैं।
उन्होंने कहा कि पड़ोसी जिले पालघर में अब तक संक्रमण के 45,278 मामले सामने आए हैं और 1,190 मरीजों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
संबंधित खबरें
WR Gudi Padwa Gift: गुढ़ी पड़वा पर मुंबईकरों को तोहफा! वेस्टर्न रेलवे 19 मार्च से चर्चगेट-वीरार-दहानू कॉरिडोर पर चलाएगी 15 कार वाली ट्रेनें
साढ़े तीन मुहूर्त 2026: गुड़ी पड़वा पर सोना खरीदना क्यों है सबसे शुभ? जानें 19 मार्च का ज्योतिषीय महत्व और सटीक समय
Shreyas Iyer IPL Records And Stats: आईपीएल में श्रेयस अय्यर के रिकॉर्ड्स, उपलब्धियां और आंकड़े, कप्तानी से लेकर बल्लेबाजी तक दिखा चुके हैं दम
Cheti Chand 2026 Wishes: सिंधी नववर्ष ‘चेटी चंड’ के इन हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं
\