देश की खबरें | पंजाब के कपूरथला में आग में 250 झुग्गियां जलकर हुईं खाक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के कपूरथला में बुधवार दोपहर बाद लगी आग में करीब 250 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Corona

कपूरथला, 26 मई पंजाब के कपूरथला में बुधवार दोपहर बाद लगी आग में करीब 250 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि आग की घटना के कारण 1,000 से अधिक प्रवासी मजदूर बेघर हो गए हैं। प्रशासन ने उनके लिए भोजन की व्यवस्था की है।

उपायुक्त दीप्ति उप्पल ने कहा कि प्रशासन आग से हुए नुकसान का आकलन करेगा और लोगों को मुआवजा देगा।

उप्पल ने कहा कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

रेल कोच फैक्ट्री के पास कपूरथला-सुल्तानपुरलोधी रोड के किनारे 500 से ज्यादा झुग्गियां हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी