देश की खबरें | गोवा में पीएमएवाई के तहत 254 में से 250 मकान का निर्माण हुआ पूरा: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत पात्र लाभार्थियों के लिए 254 मकान के निर्माण का लक्ष्य रखा है जिनमें से 250 मकान का निर्माण पूरा हो गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पणजी, तीन जुलाई गोवा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत पात्र लाभार्थियों के लिए 254 मकान के निर्माण का लक्ष्य रखा है जिनमें से 250 मकान का निर्माण पूरा हो गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि किफायती आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई इस परियोजना पर कुल 3.4 करोड़ रुपये की लागत आई है।

योजना के प्रभारी नोडल अधिकारी एवं जिला ग्रामीण विकास एजेंसी के निदेशक पी के शिरोडकर ने बताया कि परियोजना के तहत राज्य में पात्र लाभार्थियों के लिए 254 मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया था।

शिरोडकर ने कहा, "हमने इस योजना के तहत सभी प्रक्रियाओं का सावधानीपूर्वक पालन करते हुए अब तक 250 घरों का निर्माण किया है। शेष चार घरों का निर्माण अगले दो से तीन महीनों में पूरा हो जाएगा।"

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली गोवा सरकार ने इस परियोजना पर अब तक 3.4 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एक प्रमुख योजना है और सरकार सभी पात्र ग्रामीण परिवारों को किफायती मकान उपलब्ध करा रही है।

इस योजना का वित्तपोषण केंद्र और राज्य के बीच 60:40 के अनुपात में होता है, जिसमें 60 प्रतिशत वित्तपोषण केंद्र सरकार द्वारा तथा 40 प्रतिशत वित्तपोषण राज्य सरकार द्वारा किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी