देश की खबरें | आईपीएल में 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में शनिवार से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इस साल दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैचों का आनंद ले पाएंगे।

नयी दिल्ली, 23 मार्च मुंबई में शनिवार से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इस साल दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैचों का आनंद ले पाएंगे।

आयोजकों ने बुधवार को बताया कि स्टेडियम की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति मिल गयी है।

मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगा।

आईपीएल की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘यह मैच एक महत्वपूर्ण अवसर होगा क्योंकि महामारी के कारण संक्षिप्त अंतराल के बाद आईपीएल प्रशंसकों का स्टेडियम में फिर से स्वागत करेगा।’’

विज्ञप्ति के अनुसार ‘‘मुंबई, नवी मुंबई और पुणे के स्टेडियमों में मैच खेले जाएंगे, जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैच देख पाएंगे।’’

आईपीएल में दो नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के जुड़ने से इस सत्र में कुल 74 मैच होंगे।

लीग चरण के लिये टिकटों की ऑनलाइन बिक्री बुधवार से शुरू होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू