देश की खबरें | केरल में कोविड के 2434, कर्नाटक में 236, आंध्र में 108 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित 2434 नए मरीज मिले हैं तथा 203 संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं कर्नाटक में कोविड-19 के 236 नए मामले हैं और सात संक्रमितों की मौत हुई है। आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 108 नए संक्रमित मिले हैं तथा एक शख्स की मौत हुई है। पूर्वोत्तरी राज्य नगालैंड में तीन नए मामले मिले हैं।

तिरुवनंतपुरम/बेंगलुरु/अमरावती/कोहिमा, 13 दिसंबर केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित 2434 नए मरीज मिले हैं तथा 203 संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं कर्नाटक में कोविड-19 के 236 नए मामले हैं और सात संक्रमितों की मौत हुई है। आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 108 नए संक्रमित मिले हैं तथा एक शख्स की मौत हुई है। पूर्वोत्तरी राज्य नगालैंड में तीन नए मामले मिले हैं।

केरल सरकार ने तिरुवनंतपुरम में एक विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में कुल मामले 51,85,210 पहुंच गए हैं तथा मृतक संख्या 43,170 हो गई है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, 203 मौतों में से 38 पिछले कुछ दिनों में हुई हैं जबकि केंद्र के दिशा-निर्देश और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार प्राप्त अपीलों के आधार पर 165 मौतों को कोविड के कारण मृत्यु माना गया है।

उसमें बताया गया है कि 4308 और मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 51,16,928 पहुंच गई है तथा राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 36,281 रह गई है।

वहीं बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कुल मामले 30,00,671 पहुंच गए हैं तथा वायरस के कारण 38,268 लोगों की जान जा चुकी है।

विभाग के मुताबिक, आज 321 मरीज संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की तादाद 29,55,138 पहुंच गई है। राज्य में 7,236 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

अमरावती में आंध्र प्रदेश सरकार के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में सोमवार सुबह नौ बजे खत्म हुए 24 घंटों में 141 मरीज संक्रमण से उबरे तथा एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया और 108 नए मामले आए।

इसके बाद राज्य में कुल मामले 20,74,976 हो गए हैं जिनमें से 20,58,631 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं तथा 14,467 लोगों की वायरस जान ले चुका है। आंध्र प्रदेश में 1878 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

वहीं पूर्वोत्तरी राज्य नगालैंड में स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में सोमवार को संक्रमण के तीन नए मामले आए। राज्य में कुल मामले 32,158 हो गए हैं तथा पिछले 24 घंटे में किसी भी संक्रमित की मृत्यु नहीं हुई है, लिहाज़ा मृतक संख्या 699 पर स्थिर है। नगालैंड में 99 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

नगालैंड की टीकाकरण अधिकारी डॉ ऋतु थुर्र ने बताया कि 7,62,722 लोगों को रविवार तक टीके की 13,26,615 खुराकें लगा दी गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट