देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 24,296 नये मामले, 173 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 24,296 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38,51,984 हो गयी जबकि 173 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 19,757 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम, 24 अगस्त केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 24,296 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38,51,984 हो गयी जबकि 173 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 19,757 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

केरल में 26 मई के बाद यह दूसरी बार है जब एक दिन सामने आये संक्रमण के नये मामलों की संख्या 24 हजार से अधिक रही है। 26 मई को कोरोना वायरस संक्रमण के 28,798 नये मामले सामने आए थे।

राज्य में 29 मई के बाद 27 जुलाई को संक्रमण के नये मामलों की संख्या 20 हजार से अधिक रही थी जब 22,129 नये मामले सामने आए थे। इसके बाद से केरल में लगातार प्रति दिन नये मामलों की संख्या 20 हजार के आस-पास ही रह रही है।

विज्ञप्ति के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 19,349 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 36,72,357 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,59,335 हो गयी है।

केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,34,706 नमूनों की कोविड-19 जांच होने के साथ संक्रमण की दर 18.04 प्रतिशत हो गयी है। केरल में अब तक 3,04,53,773 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है।

विज्ञप्ति के मुताबिक एर्नाकुलम में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,149 नये मरीज सामने आए। इसके बाद त्रिशूर में 3,046, कोझिकोड में 2,875, मलाप्पुरम में 2,778, पलक्कड में 2,212, कोल्लम में 1,762, कोट्टायम में 1,474, तिरुवनंतपुरम में 1,435, कन्नूर में 1,418, अलाप्पुझा में 1,107 और पठानमथिट्टा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,031 नये मामले सामने आए।

राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल 4,67,051 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें से 26,039 लोग अस्पतालों में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी