देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2,405 नए मामले, 47 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 2,405 नए मरीजों की पुष्टि हुई तथा 47 संक्रमितों की मौत हो गई।

मुंबई, 26 जनवरी महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 2,405 नए मरीजों की पुष्टि हुई तथा 47 संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि राज्य में कुल मामले 20,13,353 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 50,862 पहुंच गई है।

बयान में बताया गया है कि राज्य में एक दिन में 2,106 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसके बाद राज्य में कुल 19,17,450 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

बयान के मुताबिक, राज्य में 43,811 लोग संक्रमण का उपचार करा रहे हैं।

विभाग ने बताया कि राज्य में सबसे ज्यादा 342 मामले मुंबई में सामने आए हैं और नौ संक्रमितों की मौत हुई है।

राजधानी में कुल मामले 3,06,740 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 11,317 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट