देश की खबरें | गुजरात में ओमीक्रोन 24 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के 24 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 73 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 27 दिसंबर गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के 24 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 73 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अहमदाबाद शहर में 13 और लोग संक्रमित मिले, जिनमें नौ विदेश यात्रा करके लौटे हैं जबकि चार का कोई यात्रा इतिहास नहीं है।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गांधीनगर शहर में संक्रमित मिले चारों लोगों का अंतरराष्ट्रीय यात्रा इतिहास है, जबकि राजकोट शहर में संक्रमित पाए गए तीन लोगों का कोई यात्रा इतिहास नहीं है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अमरेली, आणंद, भरूच और वडोदरा जिलों में एक-एक मामला सामने आया है।

अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही ओमीक्रोन के मामलों की संख्या 73 हो गई है। इनमें से कुल 17 लोगों को छुट्टी दे दी गई है।

अधिकारी ने कहा कि अहमदाबाद में ओमीक्रोन के सबसे अधिक 24 मामले सामने आए हैं। इसके बाद वडोदरा में 17 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 12 जिलों में ओमीक्रोन के मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट