Delhi: दिल्ली में नववर्ष की पूर्व संध्या पर 24 लाख बोतल शराब बिकी

दिल्ली में नये साल की पूर्व संध्या पर शराब की 24 लाख बोतलों की बिक्री दर्ज की गई, जो 2022 की इसी तारीख से लगभग 18 प्रतिशत अधिक है।

(Photo : X)

नयी दिल्ली, 2 जनवरी : दिल्ली में नये साल की पूर्व संध्या पर शराब की 24 लाख बोतलों की बिक्री दर्ज की गई, जो 2022 की इसी तारीख से लगभग 18 प्रतिशत अधिक है. आबकारी विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2022 में 520 दुकानों के नेटवर्क के माध्यम से 3,99,60,509 (3.99 करोड़) शराब की बोतलें बेची गईं. दिसंबर, 2023 में 635 दुकानों से 4,97,80,240 (4.97 करोड़) बोतलें बेची गईं.

आंकड़े के अनुसार, नये साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर) पर 24,00,726 (24 लाख) शराब की बोतलें बेची गईं - जो दिसंबर, 2023 के दौरान एक दिन की सबसे अधिक बिक्री है. 31 दिसंबर, 2022 को 20,30,664 (20.30 लाख) बोतलों की बिक्री दर्ज की गई - यह उस महीने के लिए एक दिन की सबसे अधिक बिक्री का आंकड़ा भी है. दिसंबर, 2023 में दूसरी सबसे बड़ी बिक्री क्रिसमस की पूर्व संध्या (24 दिसंबर) को दर्ज की गई जब 19,42,717 (19.42 लाख) बोतलें बेची गईं.

आंकड़ों से पता चलता है कि 2022 में इसी दिन 14,69,357 (14.69 लाख) बोतलें बेची गईं. आंकड़ों से यह भी पता चला कि 30 दिसंबर, 2023 को 17,79,379 (17.79 लाख) शराब की बोतलें बेची गईं, जबकि 2022 में उसी दिन 14,66,353 (14.66 लाख) बोतलें बेची गईं.

वर्ष 2023 में सबसे कम बिक्री पांच दिसंबर को दर्ज की गई जब 12,84,222 (12.84 लाख) बोतलें बेची गईं, जबकि 2022 में इसी दिन 13,81,531 (13.81 लाख) बोतलें बेची गईं. वर्ष 2022 में सबसे कम बिक्री चार दिसंबर को दर्ज की गई थी, जब 9,03,835 (9.03 लाख) बोतलें बिकीं थी. दिसंबर, 2023 में शराब की बोतलों की बिक्री हर दिन 10 लाख से अधिक रही.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड