विदेश की खबरें | गाजा में इजराइली हमले में 24 मारे गए, ज्यादातर महिलाएं एवं बच्चे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू युद्ध के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भेंटवार्ता करने के लिए अमेरिका गये हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू युद्ध के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भेंटवार्ता करने के लिए अमेरिका गये हैं।

इजराइल ने पिछले महीने हमास के साथ युद्ध विराम समाप्त कर दिया था तथा हवाई और जमीनी हमले पुनः शुरू कर दिए थे। उसने ताबड़तोड़ हमला करते हुए क्षेत्रों पर कब्जा किया था ताकि उग्रवादी संगठन पर नए युद्ध विराम समझौते को स्वीकार करने तथा शेष बंधकों की रिहाई के लिए दबाव बनाया जा सके।

रविवार रात को किए गए नवीनतम इजराइली हमलों में दक्षिणी शहर खान यूनिस में एक तम्बू और एक घर को निशाना बनाया गया, जिसमें पांच पुरुष, पांच महिलाएं और पांच बच्चे मारे गए। नासेर अस्पताल ने यह जानकारी दी जहां ये शव लाये गये थे।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर में इजराइली गोलाबारी में कम से कम चार लोग मारे गए। उधर, मध्य गाजा के दीर अल-बला में अल-अक्सा शहीद अस्पताल में एक बच्चे और तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के शव लाये गये।

युद्ध-विरोधी प्रदर्शनों के नए दौर के तहत दर्जनों फलस्तीनी जबालिया की सड़कों पर उतर आए। सोशल मीडिया पर प्रसारित फुटेज में लोगों को हमास के ख़िलाफ़ मार्च करते और नारे लगाते हुए देखा जा सकता है।

नेतन्याहू सोमवार को ट्रंप से दूसरी बार मिलेंगे। ट्रंप ने जनवरी में अपना नवीनतम कार्यकाल संभाला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह युद्ध और इजराइल पर लगाए गए नए 17 प्रतिशत शुल्क पर चर्चा करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\