देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस के 23,676 नए मामले आए, 148 और मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 23,676 नए मामले सामने आए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34.49 लाख हो गई, जबकि संक्रमण के कारण 148 और मौतें होने के बाद मरने वालों की संख्या 17,103 हो गई।

तिरुवनंतपुरम, तीन अगस्त केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 23,676 नए मामले सामने आए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34.49 लाख हो गई, जबकि संक्रमण के कारण 148 और मौतें होने के बाद मरने वालों की संख्या 17,103 हो गई।

लगातार छह दिनों तक 20,000 से अधिक मामले आने के बाद सोमवार को राज्य में 13,984 मामले आए थे।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोमवार से अब तक 15,626 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 32,58,310 हो गई है और राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,73,221 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में 1,99,456 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 11.87 प्रतिशत रही।

अब तक 2.77 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि नए मरीजों में 114 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।

राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल 4,66,154 लोग निगरानी में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\