देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड के 2,345 नए मामले, दो की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 2,345 और मरीज़ मिले और दो संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई। इनमें से 1310 मामले अकेले मुंबई से आए हैं।

मुंबई, 20 जून महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 2,345 और मरीज़ मिले और दो संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई। इनमें से 1310 मामले अकेले मुंबई से आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इसके बाद राज्य में कोविड के कुल मामले बढ़कर 79,38,103 हो गए हैं, जबकि 1,47,888 लोगों की महामारी के कारण अबतक जान जा चुकी है।

विभाग के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 24000 को पार गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से उबरने के बाद 1485 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की तादाद 77,65,602 पर पहुंच गई है।

इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 4,004 मामले आए थे और एक की मौत हुई थी।

पिछले 24 घंटे में दोनों मरीजों की मौत मुंबई में हुई है। राज्य में मृत्यु दर 1.86 फीसदी है, जबकि संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.83 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 24,613 है, जिनमें से 14,089 मरीज मुंबई में ही हैं।

पिछले 24 घंटे में 22,714 नमूनों की जांच की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\