देश की खबरें | पुणे में पिछले एक सप्ताह में 232 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे में कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि के बीच इस साल तीन जनवरी से यहां 232 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुणे, 10 जनवरी महाराष्ट्र के पुणे में कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि के बीच इस साल तीन जनवरी से यहां 232 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल केवल दो पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती हैं जबकि बाकी अपने घरों में पृथक-वास में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ 232 संक्रमितों में 30 से अधिक पुलिस अधिकारी हैं तथा बाकी अन्य कर्मी हैं।’’

अधिकारी के अनुसार, मार्च, 2020 में इस महामारी की शुरुआत के बाद से पुणे में अबतक कुल 2670 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

रविवार को पुणे में कोविड-19 के 6464 नये मामले सामने आये और संक्रमण दर 19 फीसद है। पुणे जिले में अबतक 11,90,140 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। सरकारी आंकड़े में यह जानकारी दी गयी है।

रविवार को पुणे पुलिस ने शहर में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगा दिया। उन्होंने सुबह पांच बजे से लेकर रात 11 बजे तक पांच या उसे अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट