महाराष्ट्र में कोविड-19 के 232 नए मामले; कुल संख्या 2,916 हुई, अब तक 187 की मौत

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में अब तक संक्रमण के 1,896 मामले सामने आये हैं जबकि 114 लोगों की मौत हुई है।

जमात

मुंबई, 15 अप्रैल महाराष्ट्र में लॉकडाउन और विभिन्न प्रतिबंध लागू रहने के बावजूद बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 232 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या बढ़ कर 2,916 हो गयी है। वहीं, नौ और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 187 पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में अब तक संक्रमण के 1,896 मामले सामने आये हैं जबकि 114 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि जिन नौ लोगों की आज मौत हुई उनमें पुणे में छह, मुंबई में दो, अकोला का एक मामला शामिल है।

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दोहराया है कि देश में अब तक सामुदायिक स्तर पर संक्रमण नहीं है।

राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बुधवार को संक्रमण के 232 नये मामलों की पुष्टि हुई, जिससे यह आंकड़ा बढ़कर 2916 पहुंच गया। वहीं, नौ और व्यक्तियों की मौत होने से मृतक संख्या अब 187 हो गई है।

उन्होंने बताया कि 36 और लोग स्वस्थ हुए हैं, इस तरह राज्य में कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या अब 295 हो गई है।

विभिन्न क्षेत्रों में ठाणे संभाग में संक्रमण के अब तक 2,228 मामले सामने आये हैं।

वहीं, मुंबई में 114 लोगों की मौत हुई है, जबकि पुणे में अब तक 44 लोगों की मौत हुई है और 415 मामले सामने आये हैं। नासिक में 83 लोग संक्रमित हैं और पांच लोगों की मौत हुई है।

पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर संभाग में 39 मामले और एक मौत हुई है। मराठवाड़ा क्षेत्र के औरंगाबाद संभाग में 25 मामले सामने आये हैं जबकि दो लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि लातूर संभाग में संक्रमण के 13 मामले सामने आये हैं जबकि विदर्भ क्षेत्र के अकोला संभाग में 46 लोग संक्रमित पाये गये हैं।

पूर्वी महाराष्ट्र के नागपुर संभाग में अब तक 56 मामले सामने आये हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि कुल 5394 दस्तों ने अब तक 20 लाख से अधिक लोगों की निगरानी की है।

इस बीच, महाराष्ट्र में अब तक 2,330 मामलों के विश्लेषण से पता चलता है कि 70 प्रतिशत या 1646 मरीजों की आयु 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच है जबकि 684 अन्य की आयु 50 से 60 के बीच है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।

आंकड़े के विश्लेषण से यह पता चलता है कि 50 से अधिक आयु समूह के लोगों को इस बीमारी से सबसे अधिक खतरा है। आंकड़े के अनुसार (मंगलवार तक हुई कुल 178 मौतों में से) इस आयु वर्ग के मरने वाले व्यक्तियों की संख्या करीब 77 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी