देश की खबरें | कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच 33 निजी अस्पतालों में 230 आईसीयू बिस्तर जोड़े गए : जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर 33 निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए 230 और आईसीयू बिस्तर जोड़े गए हैं।

नयी दिल्ली, 31 मार्च दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर 33 निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए 230 और आईसीयू बिस्तर जोड़े गए हैं।

उन्होंने बताया कि इन अस्पतालों में गैर आईसीयू बिस्तरों की संख्या 842 तक बढ़ाई गयी है।

जैन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम सही स्थिति में हैं। (अस्पतालों में कोविड-19 बिस्तरों के संदर्भ में) सरकारी और निजी अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों में से महज 25 प्रतिशत भी भरे हुए हैं। कुछ निजी अस्पतालों में सभी आईसीयू बिस्तर भरे हुए हैं। इसलिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आवश्यक आदेश जारी किया।’’

सरकार का कहना है कि निजी अस्पतालों में गैर-आईसीयू बिस्तरों की संख्या 1,705 से बढ़कर बुधवार को 2,547 हो गयी। वहीं बृहस्पतिवार को आईसीयू बिस्तरों की संख्या 608 से बढ़कर 838 हो गयी।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में संक्रमण की दर तीन प्रतिशत के आसपास है, जबकि कई राज्यों में यह 10 प्रतिशत से ज्यादा हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 45 साल से ऊपर के टीका लगवाने के लिए योग्य 65 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को करीब 500 केंद्रों पर टीके की खुराक दी जाएगी।

दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 992 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 2.70 प्रतिशत रही। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को होली की वजह से जांच संख्या कम रहने से कम मामले सामने आए। सोमवार को शहर में 1,904 नए मामले सामने आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी