देश की खबरें | कर्नाटक में 23 तालुकों की पहचान भूस्खलन के खतरे वाले इलाकों के तौर पर की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में कुल 23 तालुकों की पहचान ऐसे स्थानों के तौर पर की गई है जहां भूस्खलन की आशंका बहुत ज्यादा है और विशेषज्ञों के एक पैनल ने जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति को मजबूत करने की अनुशंसा की है तथा रोकथाम से संबंधित कार्य योजना तैयार करने को कहा है।

बेंगलुरु, एक अप्रैल कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में कुल 23 तालुकों की पहचान ऐसे स्थानों के तौर पर की गई है जहां भूस्खलन की आशंका बहुत ज्यादा है और विशेषज्ञों के एक पैनल ने जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति को मजबूत करने की अनुशंसा की है तथा रोकथाम से संबंधित कार्य योजना तैयार करने को कहा है।

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के अध्ययन के लिए कर्नाटक जैव विविधता बोर्ड के प्रमुख अनंत हेगड़े अशीसारा के नेतृत्व में गठित विशेषज्ञ समिति ने मुख्यमंत्री को आज यहां अंतिम रिपोर्ट सौंपी।

समिति ने पश्चिमी घाट और तटीय क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में नदियों एवं घाटियों के संरक्षण के लिए दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए हैं।

येदियुरप्पा ने कहा कि इसने भूस्खलन रोकने के लिए कई महत्त्वपूर्ण वैज्ञानिक सुझाव और राहत उपाय भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में उनके हवाले से बताया कि समिति ने भूस्खलनों को रोकने, राहत उपायों और पुनर्निर्माण के लिए कई सिफारिशें की हैं।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निरीक्षण केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने राज्य में उन 23 तालुकों की पहचान की है जहां भूस्खलन होने की आशंका अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट