विदेश की खबरें | इजराइल की गाजा पर बमबारी में 23 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह हमले ऐसे समय किए गए हैं जब इजराइल और हमास संघर्ष विराम के नवीनतम प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह हमले ऐसे समय किए गए हैं जब इजराइल और हमास संघर्ष विराम के नवीनतम प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं।

नुसरियात और जोवाइदा में 10 महिलाओं और चार बच्चों की मौत हुई है। इससे कुछ दिन पहले ही हमास ने कहा था कि नौ महीने से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए संघर्ष विराम वार्ता जारी रहेगी, भले ही इजराइल ने संगठन के शीर्ष सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ को निशाना बनाया हो, जिनका भविष्य अभी अस्पष्ट है।

इजराइल ने कहा है कि एक हवाई हमले में एक अन्य शीर्ष हमास आतंकवादी मारा गया है।

आपात सेवा के कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को चार रिहायशी मकानों को निशाना बनाया गया। एसोसिएटेड प्रेस के संवाददाता ने मृतकों के शवों को देखा जिनमें से कुछ को नीले कंबल और चादर से ढक कर रखा गया था। शवों को दीर अल बलाह के अल अक्सा अस्पताल में पहुंचाया गया। इजराइली हमले के बाद शहर के ऊपर धुएं के गुबार उठते दिखे।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने मध्य गाजा में ‘‘ आतंकवादियों पर लक्षित हमला किया।’’ हालांकि, इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी।

चिकित्सा अधिकारियों और एसोसिएटेड प्रेस के संवाददाताओं के मुताबिक दक्षिणी गाजा में सोमवार रात को किए गए दो अलग-अलग हमलों में नौ लोग मारे गए।

शवों को नसर अस्पताल ले जाने वाले एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि पूर्वी खान यूनिस में गोला एक मकान पर गिरा जिससे चार लोगों की मौत हो गई जबकि दक्षिणी छोर रफह में पांच लोग मारे गए।

इजराइली सेना ने बताया कि एक दिन पहले गाजा में कुल 40 ठिकानों को निशाना बनाया गया जिनमें हमास की निगरानी चौकी शामिल थी।

हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सात अक्टूबर 2023 में इजराइल पर हमास के हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में अब तक गाजा में 38,600 से अधिक लोग मारे गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड