देश की खबरें | किंग्स कप के लिए 23 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा, छेत्री को मिला विश्राम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय फुटबॉल टीम को किंग्स कप टूर्नामेंट में करिश्माई खिलाड़ी सुनील छेत्री की सेवाएं नहीं मिलेगी और उनकी गैरमौजूदगी में मनवीर सिंह अग्रिम पंक्ति का नेतृत्व करेंगे।

नयी दिल्ली, 29 अगस्त भारतीय फुटबॉल टीम को किंग्स कप टूर्नामेंट में करिश्माई खिलाड़ी सुनील छेत्री की सेवाएं नहीं मिलेगी और उनकी गैरमौजूदगी में मनवीर सिंह अग्रिम पंक्ति का नेतृत्व करेंगे।

टीम के नियमित कप्तान छेत्री पिता बनने वाले है। बच्चे के जन्म के समय परिवार को समय देने के लिए उन्हें इस टूर्नामेंट से विश्राम दिया गया है।

छेत्री हालांकि एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में मौजूद रहेंगे।

चार देशों की इस टूर्नामेंट का आयोजन नॉकआउट प्रारूप में होगा। इसका आयोजन थाईलैंड के चियांग माई में सात से 10 सितंबर तक होगा।

टूर्नामेंट के 49 वें सत्र के लिए भारतीय कोच इगोर स्टिमक ने मंगलवार को 23 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की।

मनवीर को अग्रिम पंक्ति में रहीम अली और राहुल केपी का साथ मिलेगा।

ब्रैंडन फर्नांडिस और सुरेश वांगजम की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है, जिससे छेत्री की अनुपस्थिति में भी काफी संतुलित दिखती है।

टीम की रक्षापंक्ति की कमान अनुभवी संदेश झिंगन और सुभाशीष बोस संभालेंगे जबकि मिडफील्ड में अनिरुद्ध थापा, रोशन नाओरेम सिंह, सहल अब्दुल समद और ब्रैंडन जैसे खुद को साबित कर चुके खिलाड़ी शामिल हैं।

गुरप्रीत सिंह संधू और अमरिंदर गोलकीपर की भूमिका निभायेंगे।

विश्व रैंकिंग में 99वें स्थान पर काबिज भारतीय टीम सेमीफाइनल में सात सितंबर को 70वीं रैंकिंग की टीम इराक से भिड़ेगी। मेजबान थाईलैंड (113वीं रैंकिंग) दूसरे सेमीफाइनल में लेबनान (100वीं रैंकिंग) का सामना करेगा।

सेमीफाइनल की विजेता टीमें 10 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेलेगी जबकि हारने वाली टीमों के बीच इसी दिन तीसरे और चौथे स्थान का प्लेऑफ होगा।

भारतीय टीम ने पिछली बार 2019 में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। टीम ने तब कांस्य पदक जीता था।

भारतीय टीम:

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, गुरमीत सिंह।

डिफेंडर: आशीष राय, निखिल पुजारी, संदेश झिंगन, अनवर अली, मेहताब सिंह, लालचुंगनुंगा, आकाश मिश्रा, सुभाशीष बोस।

मिडफील्डर: जैक्सन सिंह थौनाओजम, सुरेश सिंह वांगजम, ब्रैंडन फर्नांडिस, सहल अब्दुल समद, अनिरुद्ध थापा, रोहित कुमार, आशिक कुरुनियान, नाओरेम महेश सिंह, लालियानजुआला छांगते।

फॉरवर्ड: मनवीर सिंह, रहीम अली, राहुल केपी।

मुख्य कोच: इगोर स्टिमक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\