देश की खबरें | 229 दिनों बाद देश में कोविड-19 से 170 से कम मौतें हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड के नये मामलों में गिरावट एवं मरीजों के स्वस्थ होने की ऊंची दर के फलस्वरूप देश में इस महामारी के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है और अब यह कुल संक्रमण का महज 2.13 फीसद रह गयी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 जनवरी कोविड के नये मामलों में गिरावट एवं मरीजों के स्वस्थ होने की ऊंची दर के फलस्वरूप देश में इस महामारी के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है और अब यह कुल संक्रमण का महज 2.13 फीसद रह गयी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उसने कहा कि देश में इस बीमारी से मर रहे मरीजों की संख्या भी घटी है। देश में 229 दिनों बाद सोमवार को 170 से कम ऐसी मौत हुईं।

मंत्रालय ने कहा,‘‘ नये मामलों में गिरावट और मरीजों के स्वस्थ होने की ऊंची दर से देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार कम हुई है। ’’

मंत्रालय के मुताबिक भारत में कुल उपचाराधीन मरीज घटकर 2.25 लाख रह गये हैं जो देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों का महज 2.13 फीसद है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 16,959 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। इससे उपचाराधीन मरीजों में 809 की कमी आयी। देश में अब तक इस महामारी के 1,00,92,909 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

उसने कहा, ‘‘ कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर आज की तारीख में सुधरकर 96.43 फीसद हो चुकी है। यह दुनिया की सबसे ऊंची दरों में एक है ।’’

पिछले 24 घंटे में दस राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 78.56 फीसद मरीज स्वस्थ हुए।

एक दिन में सर्वाधिक 4,659 मरीज केरल में स्वस्थ हुए जबकि महाराष्ट्र में 2302 और छत्तीसगढ़ में 962 मरीज संक्रमणमुक्त हुए।

मंत्रालय का कहना है कि 80.25 फीसद नये मामले नौ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में केंद्रित है। केरल में सर्वाधिक 4545 नये मरीज सामने आये जबकि महाराष्ट्र में 3558 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

पिछले 24 घंटे में देश में 161 मरीजों की जान चली गयी। इनमें 69.57 फीसद मरीजों की मौत छह राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में हुई। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 34 मरीजों ने जान गंवायी जबकि केरल एवं पश्चिम बंगाल में क्रमश: 23 और 19 रोगियों की मौत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट