देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 22,645 नए मामले आए, 28 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 के 22,645 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 18,63,697 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी।

कोलकाता, 14 जनवरी पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 के 22,645 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 18,63,697 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक शुक्रवार को बृहस्पतिवार के मुकाबले 822 मामले कम आए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक दिसंबर महीने में शुरू हुई महामारी की तीसरी लहर से अबतक राज्य में शुक्रवार को सबसे अधिक 28 लोगों की मौत संक्रमण से दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 20,013 हो गई है।

विभाग ने बताया कि संक्रमण दर में गिरावट आई है और बृहस्पतिवार के 32.13 प्रतिशत के मुकाबले शुक्रवार को यह 31.14 प्रतिशत रही जबकि मृत्यु दर बढ़कर 1.07 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान कोलकाता में सबसे अधिक 6,867 नए मामले आए जबकि उत्तर 24 परगना जिले में 4,018 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान जिन 28 मरीजों की मौत हुई है उनमें आठ उत्तर 24 परगना जिले के थे जबकि सात मरीज कोलकाता के थे। बुलेटिन के अनुसार गत 24 घंटे में 8,687 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में इस समय 1,45,483 उपचाराधीन मरीज हैं। बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार से अबतक 72,725 नमूनों की जांच की गई है जिन्हें मिलाकर अबतक 2,28,08,650 नमूनों की कोविड-19 जांच पश्चिम बंगाल में हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट