देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 226 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोविड-19 के 226 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.92 लाख से ज्यादा हो गयी है।

हैदराबाद, 21 जनवरी तेलंगाना में कोविड-19 के 226 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.92 लाख से ज्यादा हो गयी है।

राज्य सरकार के बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,584 हो गई।

राज्य सरकार द्वारा 20 जनवरी रात आठ बजे तक के जारी आंकड़ों के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 39 नए मामले सामने आए। इसके बाद करीमनगर और मेडचल मल्काजगिरि में 16-16 मामले सामने आए।

राज्य में अब तक कोविड-19 के कुल 2,92,621 मामले सामने आए हैं। इनमें से 2,87,117 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक 3920 लोगों का इलाज चल रहा है। तेलंगाना में बुधवार को 31,647 नमूनों की जांच के साथ अब तक 75.74 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 98.11 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट