देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 226 नए मामले, उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 4,529 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 226 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ हो गई जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 68 घटकर 4,529 रह गई।

नयी दिल्ली, चार दिसंबर भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 226 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ हो गई जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 68 घटकर 4,529 रह गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, ओडिशा में संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना है और मृतक संख्या बढ़कर 5,30,6278 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार उपचाराधीन रोगियों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.01 प्रतिशत है। कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है।

बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,38,235 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के शुरू होने के बाद से कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 219.93 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या सात अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

देश में पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड