मप्र में कोरोना वायरस के 226 नए मामले सामने आए

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण मध्य प्रदेश के दो और जिलों में फैलकर प्रदेश के कुल 52 जिलों में से 26 जिलों में अपने पांव पसार चुका है। बुधवार को प्रदेश के आगर मालवा और अजीराजपुर जिले में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले।

जमात

भोपाल, 16 अप्रैल मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के 226 नए मरीज पाए जाने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1164 पर पहुंच गयी है। प्रदेश में इस विषाणु संक्रमण से बुधवार तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण मध्य प्रदेश के दो और जिलों में फैलकर प्रदेश के कुल 52 जिलों में से 26 जिलों में अपने पांव पसार चुका है। बुधवार को प्रदेश के आगर मालवा और अजीराजपुर जिले में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन्दौर में सर्वाधिक 707 लोग कोरोना संक्रमित हैं । पिछले 24 घंटों में इन्दौर में 163 नए मरीज मिले हैं। भोपाल में 29 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 196 पर पहुंच गयी है।

प्रदेश में इन्दौर और भोपाल के बाद कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित जिले खरगोन और खंडवा हैं जहां क्रमश: 39 और 33 कोरोना मरीज हैं। इसके बाद उज्जैन में 30 कोरोना मरीज हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से 55 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से इन्दौर में सबसे अधिक 39 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में दो कोरोना मरीजों की मौत इन्दौर में हुई है। इसके अलावा उज्जैन में छह, भोपाल में पांच, खरगोन में तीन, तथा छिंदवाड़ा और देवास में एक-एक आदमी की मौत कोरोना वायरस से अब तक हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार इन्दौर में 707 और भोपाल में 196 के अलावा खरगोन में 39, उज्जैन में 30, बड़वानी में 22, होंशगाबाद में 16, खंडवा में 33 (17 नये), देवास में 17 (दो नए), मुरैना में 14, विदिशा में 13, रतलाम में 12 (10 नए), जबलपुर में 13 (एक नया) , रायसेन में आठ (चार नए), मंदसौर में सात (पांच नए) ग्वालियर में छह, धार में छह (तीन नए), शाजापुर में पांच, छिंदवाड़ा में चार, आगरा मालवा में चार, श्योपुर में तीन, सतना व शिवपुरी में दो-दो, टीकमगढ़, सागर, और अलीराजपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया है। एक मरीज अन्य राज्य से है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 65 कोरोना मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें