देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 2,222 नये मामले, 161 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2,222 नये मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,06,655 हो गई है।

तिरुवनंतपुरम, तीन मार्च केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2,222 नये मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,06,655 हो गई है।

केरल के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में संक्रमण से 161 और मरीजों की मौत हो गयी, जिसके बाद राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 65,758 हो गई।

मौत के नये मामलों में 88 ऐसे मामले भी शामिल हैं जिन्हें केंद्र के नए दिशा-निर्देश और उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद अपील के आधार पर कोविड-19 से होने वाली मौतों में शामिल किया गया है, जबकि 70 मरीजों की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई।

विज्ञप्ति के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 4,673 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 64,21,042 हो गई है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 19,051 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य के 14 जिलों में से तिरुवनंतपुरम में सर्वाधिक 432 नये मामले सामने आए। इसके बाद एर्णाकुलम में 354 जबकि कोट्टयम में कोरोना वायरस संक्रमण के 213 नये मामले दर्ज किए गए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 36,061 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। राज्य में कुल 83,309 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 1,542 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी