देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस के 2,220 नए मरीज, 10 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में मंगलवार को 2,220 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है जिसके बाद कुल मामले 3,05,338 हो गए हैं। वहीं 10 संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या 4510 पहुंच गई है।

अहमदाबाद, 30 मार्च गुजरात में मंगलवार को 2,220 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है जिसके बाद कुल मामले 3,05,338 हो गए हैं। वहीं 10 संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या 4510 पहुंच गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 1988 मरीजों ने संक्रमण को मात भी दी है। जिसके बाद 2,88,565 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 12,263 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जिनमें से 147 की हालत नाजुक है।

अधिकारी ने बताया, “ अहमदाबाद में पांच, सूरत में चार और वडोदरा में एक संक्रमित की मौत हुई है। सूरत में 644 नए मामले आए हैं। इसके बाद अहमदाबाद में 613, वडोदरा में 257 और राजकोट में 207 मरीज मिले हैं।”

राज्य सरकार की विज्ञप्ति में बताया गया है कि 1,93,968 लोगों को मंगलवार को टीका लगाया गया जिसके बाद 53,89,349 लोगों को अबतक कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है जबकि 6,43,855 लोगों को कोविड रोधी टीके की दूसरी खुराक भी दे दी गई है।

दादर और नगर हवेली, दमन और दीव में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 3619 हो गए हैं तथा दो मरीजों की मौत हुई है। केंद्र शासित प्रदेश में 169 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 3448 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी