देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,219 नए मामले, 49 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 2,219 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,83,896 हो गयी जबकि 49 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,39,670 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

मुंबई, 13 अक्टूबर महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 2,219 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,83,896 हो गयी जबकि 49 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,39,670 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

इससे पहले सोमवार को नए मामलों की संख्या दो हजार से कम रही थी और संक्रमण के 1,736 मामले सामने आए थे जबकि मंगलवार को कोविड-19 के 2,069 नए मरीज सामने आए थे। वहीं मंगलवार को संक्रमण से 43 मरीजों की मौत हुई थी जबकि सोमवार को 36 लोगों की जान गयी थी।

वक्तव्य के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 3,139 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 64,11,075 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 29,555 हो गयी है। संक्रमण से ठीक होने की दर 97.38 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 6,05,46,572 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 1,26,057 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी।

महाराष्ट्र के आठ क्षेत्रों में से मुंबई क्षेत्र में सर्वाधिक 915 नए मामले सामने आए। राजधानी मुंबई में इस दौरान कोविड-19 के 477 नए मामले सामने आए जबकि तीन मरीजों की मौत हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड