देश की खबरें | दून में एक गोदाम से गोल्ड फ्लैक की नकली सिगरेट की 22,100 डिब्बियां बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने शुक्रवार को एक ब्रांडेड कंपनी की नकली सिगरेट की 22,100 डिब्बियां बरामद करने के बाद इसके धंधे में लिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया।

देहरादून, 11 जुलाई उत्तराखंड के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने शुक्रवार को एक ब्रांडेड कंपनी की नकली सिगरेट की 22,100 डिब्बियां बरामद करने के बाद इसके धंधे में लिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने यहां बताया कि दिग्गज कंपनी आईटीसी द्वारा अधिकृत लांसर नेटवर्क कंपनी से सूचना मिली थी कि यहां सिगरेट, तम्बाकू एवं अन्य उत्पादों के कुछ व्यापारियों द्वारा गोल्ड फ्लैक एवं अन्य ब्रांडेड कंपनियों की नकली सिगरेटें बेची जा रही हैं और इनके गोदामों पर नकली सिगरेटों की खेप मिल सकती है।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ, पुलिस एवं लांसर नेटवर्क के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने यहां सिगरेट के गोदामों एवं दुकानों पर छापेमारी की जिसमें निशांत ट्रेडर्स के गोदाम से गोल्ड फ्लैक की नकली सिगरेटों की बड़ी खेप बरामद हुई ।

भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन नकली सिगरेटों को बिना किसी वैधानिक अनुमति और कर अदायगी के तैयार कर स्थानीय बाजारों एवं अन्य राज्यों में आपूर्ति की जा रही थी ।

उन्होंने बताया कि पता चला है कि नकली सिगरेट विक्रेता व्यापारियों का एक संगठित गिरोह है जिसका संबंध उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर एवं दिल्ली से है और ये लोग मुख्य रूप से उत्तराखंड में उनकी आपूर्ति करते हैं ।

भुल्लर का कहना था कि उत्तराखंड में निशांत ट्रेडर्स जैसे अन्य थोक विक्रेता उक्त व्यक्तियों से नकली सिगरेट को सस्ते दामों में लेकर उन्हें असली के रूप में फुटकर विक्रेताओं को बेचते है और उसका लेन-देन बैंक के माध्यम से न करके नकद किया जाता है जिससे टैक्स चोरी कर काफी मुनाफा कमाया जाता है ।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान निशांत ट्रेडर्स के गोदाम से गोल्ड फलैक ब्रांड की नकली सिगरेट की कुल 22,100 डिब्बियां बरामद हुई । इन डिब्बियों को कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा जांच में उनके नकली होने की पुष्टि हुई ।

उन्होंने बताया कि सिगरेट की डिब्बी पर लिखी इबारत नकली है जिसे असली की तरह नकल किया गया है ।

भुल्लर ने बताया कि बरामद माल को सील करते हुए निशांत ट्रेडर्स के खिलाफ कापीराईट एवं भारतीय न्याय संहिता की उचित धाराओं में मुकदर्मा दर्ज किया गया है ।

उन्होंने बताया कि एसटीएफ द्वारा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने हेतु अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की जा रही है ।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट